Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Wednesday, 7 January 2015

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, महाराष्ट्र का राज्य व्यापी दस दिवसीय “इस्लाम सब के लिए” अभियान दिनांक 9 जनवरी से 18 जनवरी 2015 तक

जमाअत इस्लामी हिन्द, महाराष्ट्र आगामी 9 जनवरी 2015 से अपने चार वर्षीय कार्य काल  के नियोजित गतिविधियों के तहत  "इस्लाम सब  के लिए" नामक एक दस दिवसीय राज्य व्यापी इस्लाम परिचय अभियान शुरू करने जा रही है! इस अभियान का उद्देश्य शांति, समानता, स्वतंत्रता, भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भाव, सामाजिक और आर्थिक न्याय की इस्लामी मूल्यों  पर आधारित शिक्षा की प्रदानगी  के साथ साथ इस्लाम को एक समस्त जीवन पद्धति के रूप में आम जन के समक्ष  पेश करना है, जो दुनिया और मरणोपरांत मिलने वाली ज़िन्दगी (आख़िरत) दोनों जगह सफलता की गारंटी देता है!

जमाअत ने पहले भी देश के अन्य समुदायों के सामने इस्लाम प्रस्तुत करने और लोगों के मन में इस्लाम के बारे में पैदा हुई गलतफहमीयों को दूर करने  हेतु "कुरान सबके लिए" तथा “पैगम्बर मोहम्मद सब के लिए" जैसे अभियानों का सफल आयोजन कर चुकी है। जमाअत ने हाल ही में मानव और व्यापक विकास के पक्ष में  "देश/महाराष्ट्र का विकास न्याय व सद्भावना" अभियान द्वारा जनमत तैयार करने का काम भी अंजाम दिया है!

आज देश  सरकार एवं प्रशासन के स्तर पर गरीबी, बेरोजगारी, महिला विरोधी अपराध, किसानों की आत्महत्या, अल्पसंख्यक और कमज़ोर एवं पिछड़े वर्गों के साथ भेदभाव, सांप्रदायिकता, लिंग असमानता, आर्थिक साम्राज्यवाद और भ्रष्टाचार जैसे कई समस्याओं का सामना कर रही है! इस्लाम सभी समस्याओं का व्यापक समाधान प्रदान करता है, जिसका आज हम सामना कर रहे हैं! हमारा उद्दशेय एक वैकल्पिक दृष्टिकोण दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करना है, जिसमें  मनुष्य खुद को उस शक्ति को  पूरी तरह समर्पित कर देता है, जिसने उसे पैदा किया और पालनहार है तथा इसके अतिरिक्त व्यक्ति  परलोक की जवाबदेही पर भी विश्वास व्यक्त करता है!

“इस्लाम सब के लिए” के कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
1. देश के तमाम समुदाय के लोगों के साथ बेहतर मानवीय संबंधों की स्थापना और विकास!
2. देश को पैग़म्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद(स.अ.) के पवित्र जीवन, रिसालत व उनके  और उनकी उपलब्धियों तथा उनके दुनिया पर एहसानात से परिचय कराना है! यह विभिन्न क्षेत्रों में नबी (स.अ.) के व्यक्तित्व के बारे में फैली गलतफहमीयों को दूर करेगी!
3. तमाम मानव जाति, मानव गरिमा और समानता के इस्लामी शिक्षाओं का वर्णन करना! इस तथ्य को दुनिया के सामने पेश करना कि इस्लाम किसी पर अपने मत को जबरदस्ती लागू नहीं करता है!
4. दीन इस्लाम सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं है बल्कि यह सभी मानव जाति के लिए एक पूर्ण जीवन पद्धति है।
5. देश के सामने मुंह बाये खड़ी अत्यन्त गंभीर सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का इस्लामी समाधान प्रस्तुत करना।
6. इस्लाम संबंधित विभिन्न गलतफहमीयों को  दूर करना।
7. मुसलमानों को यह स्मरण कराना की इस्लाम के संदेश का प्रचार करना तथा देश में आदर्श नागरिक बन कर रहना उनकी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है!
राज्य में लगभग तीन करोड़  लोगों तक “इस्लाम सब के लिए” संदेश लेकर पहुंचने हेतु निम्नलिखित कार्यक्रम नियोजित की गयी की गई है:

1) इस्लाम के परिचय के लिए नवीन इस्लामी साहित्य का प्रकाशन!
2) अभियान के विषय पर हैण्ड बिल, फ़ोल्डर्स, बैनर, स्टिकर और होरडिंगज़ इत्यादि का प्रकाशन!
3) व्यक्तिगत और समूह संपर्क साधने के लिए सेमिनार, संगोष्ठी व सार्वजनिक बैठक का आयोजन!
4) अभियान के संदेश को समुचित रूप से आम जन तक पहुँचाने के  उद्देश्य से ट्विटर, फेसबक, यूट्यूब जैसे सामाजिक मीडिया और टीवी, रेडियो और समाचार पत्रों जैसे मास मीडिया साधनों का उपयोग!

उपरोक्त के अलावा “इस्लाम सब के लिए”अभियान रक्त  दान शिविर  के साथ-साथ  जेल, वृद्धा आश्रम व अस्पताल के दौरे का भी आयोजन करेगी!

इस अभियान का मुख्य आकर्षण "समूह प्रतिनिधिमंडल" है, जो राज्य के  मुंबई व कोकन, पुणे, नानडीड, औरंगाबाद, नासिक, अमरावती और नागपुर जैसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस समूह प्रतिनिधिमंडल में डा. राम पुनयानी साहब, डा. बी.एम. हरदेकर साहब, प्रो. गाडवे पाटिल साहब तथा पोपट राव पवार साहब, मौलाना महमूद दरियाबादी, हाफिज नदीम सिद्दीकी, मुफ्ती खलीलुर्रहमान, मौलाना सज्जाद नोमानी और सैयद ज़हीर अब्बास रिज़वी आदि शामिल होंगे। 

इस अवसर पर जमाअत ने एंड्राइड मोबाइल फोन के लिए मोबाइल अप्प्स, एक टाल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002000787 और अपनी वेबसाइट wwww.islamdarshan.org लांच किया है।
अतिरिक्त जानकारी:

v  वेबसाइट: www.jihmaharashtra.org/,
v  फेसबुक: facebook.com/jihmh
v  ट्वीटर: @jihmaharashtra
v  यू ट्यूब: youtube.com/jihmaharashtra  तथा

v  Whatsapp: 9022713636 पर प्राप्त किया जा सकता है!